{"_id":"69c83a285cefbab11f05e171","slug":"theft-remains-undisclosed-even-after-six-months-lalkuan-news-c-8-hld1010-742685-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छह माह बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छह माह बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल में तैनात सुरक्षा अधिकारी प्रताप सिंह धौनी के घर में करीब 6 माह पूर्व हुई चोरी की घटना आज भी अनसुलझी बनी हुई है। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी की घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी थी लेकिन शुरुआती जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आरोप है कि उन्होंने घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग भी पुलिस को उपलब्ध कराए थे। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष के अनुसार सीएम पोर्टल पर दो बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। पीड़ित का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ तो प्रदेश के डीजीपी से शिकायत करेंगे।
Trending Videos