सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There is no problem of gas and fuel in the country: Jitan Ram Manjhi

देश में गैस और ईंधन की समस्या नहीं : जीतन राम मांझी

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 29 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
There is no problem of gas and fuel in the country: Jitan Ram Manjhi
विज्ञापन
नैनीताल। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हल्द्वानी में एमएसएमई के एक्सपेंशन सेंटर के निरीक्षण के बाद शनिवार को नैनीताल पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर नैनीझील, पर्यटकों और जनसंख्या के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में तेल (ईंधन) और गैस की कोई दिक्कत नहीं है। कुछ गलत लोग सिर्फ अफवाह उड़ा रहे हैं।
Trending Videos

केंद्रीय मंत्री (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) मांझी ने कहा कि उत्तराखंड में एमएसएमई विभाग के कार्यालय हैं जिसके तहत हल्द्वानी में एक एक्सपेंशन सेंटर है और वह उसी के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 46 वर्षों से राजनीति में हूं लेकिन नैनीताल घूमने नहीं आ पाया था। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस और ईरान व इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है जो कि हमारे लिए चिंता का विषय है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी दुर्घटनाएं होती हैं तो उसका असर सभी देशों पर होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति ऐसी है कि इजराइल में भी गए और ईरान से भी बातचीत की जिसका नतीजा ये रहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से ईंधन आना शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कर भी घटा दिया है ताकि जो दुनियाभर में ईंधन पर दाम बढ़े हैं उसका असर न पड़े। हमारे देश में ईंधन और गैस की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed