{"_id":"6a4ffa9221362a3f62090944","slug":"today-is-the-last-phase-of-online-registration-for-the-first-year-of-graduation-nainital-news-c-238-1-shld1023-128029-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन पंजीकरण का अंतिम चरण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन पंजीकरण का अंतिम चरण आज
Fri, 10 Jul 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर समेत सभी संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर लें।
डीएसबी परिसर में दाखिले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में विशेष प्रवेश समितियों का गठन कर दिया गया है। यह समितियां आवेदनों की स्क्रूटनी और दस्तावेजों के सत्यापन का जिम्मा संभालेंगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण बंद होने के बाद 13 जुलाई से मेरिट सूची (वरीयता सूची) तैयार करने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद मुख्य सूची जारी कर काउंसिलिंग और दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे।
-स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संकायवार प्रवेश समितियों का गठन कर उन्हें दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 13 जुलाई के बाद आधिकारिक वरीयता सूची जारी कर काउंसिलिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- प्रो. नीता बोरा शर्मा, निदेशक, डीएसबी परिसर नैनीताल