सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tourist season traffic jam mall road vehicle congestion

Uttarakhand: नैनीताल में यातायात व्यवस्थाएं बदहाल, घंटो लग रहे जाम से लोग हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 25 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

 पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर भारी दबाव बना हुआ है  सोमवार को मॉलरोड सहित प्रमुख मार्गों पर लंबे जाम की स्थिति रही। पर्यटकों को घंटों जाम में फंसे रहकर परेशानी झेलनी पड़ी।

tourist season traffic jam mall road vehicle congestion
नैनीताल में सोमवार को जाम लगने से वाहन रेंगते दिखे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था लगातार चुनौती बनी हुई है। सोमवार को भी नगर की सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखने को मिला। मॉलरोड समेत प्रमुख मार्गों पर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
Trending Videos


बता दें कि नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू होते ही यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। डीएम व एसएसपी की ओर से कई दावों के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही हैं। सोमवार को भी नैनीताल में सुबह से ही वाहन रेंगते रहे। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  यातायात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शहर के बाहरी क्षेत्रों में वाहनों को रोक-रोककर नगर की ओर भेजा, लेकिन इसके बावजूद यातायात सामान्य नहीं हो सका। मॉलरोड पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि सोमवार को नगर से बाहर जाने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक थी, जिसके चलते दबाव बढ़ गया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं और पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed