सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trials conclude for the 16th National Sub-Junior Hockey Championship

Nainital News: 16वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Trials conclude for the 16th National Sub-Junior Hockey Championship
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार के हॉकी मैदान में 16वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस चयन प्रक्रिया में राज्य भर से युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में महिला वर्ग से 48 और पुरुष वर्ग से 63 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने बताया कि दोनों वर्गों से 24-24 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता राजगीर बिहार में आयोजित की जाएगी जबकि महिला वर्ग की टीम रांची झारखंड में दमखम दिखाएगी। चयन प्रक्रिया में साई के पूर्व चीफ कोच वीरेंद्र परिहार, हरीश भाकुनी, पुष्कर सिंह रावत, सहायक उप निदेशक क्रीड़ा राशिका सिद्दीकी और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल मौजजूद रहे।
Trending Videos







इनका हुआ चयन
बालक वर्ग... गुलशन, गौरव भट्ट, अमन कुमार, अंकुर गुप्ता, भारत सिंह कोरंगा, दक्ष प्रजापति, किशन वर्मा, दिव्यांश जलाल, ध्रुव, गोविंद सिंह, मनीष सिंह कुंवर, मिहिर सिंह कुंवर, विक्की सिंह बोहरा, विकास कश्यप, अजय, रजनीश, अंकित कुमार, अग्रिम डोभाल, गुनजीत भंडारी, रौनक यादव, हेम, दिक्षांत जोशी, अनुराग सिंह, श्रीयांश बिजलवान
विज्ञापन
विज्ञापन



बालिका वर्ग... आश्मी, आश्मी दसौनी, देव्यानी जोशी, दिया, गुनगुन कटारिया, गुंजन कटारिया, जाह्नवी शरण, करीना, कृतिका, मीनाक्षी, मिताली सिंह कुंवर, आस्था पांगती, रिया, पल्लवी रावत, श्रद्धा, सिमरन, त्रिवेणी खनका, प्रियंका रावत, हिमानी आर्या, सिया, सांची, अक्षिता नेगी, अंशिका चौरसिया, संध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed