Haldwani: सेना के तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी पीछे से टक्कर, फ्लाईओवर पर मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
तीनपानी बाईपास के फ्लाईओवर में एक कार को पीछे से चल रहे सेना के ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के तीनपानी बाईपास के फ्लाईओवर में एक कार को पीछे से चल रहे सेना के ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के नंबर की ब्रेज़ा कार सोमवार देर शाम लालकुआं की तरफ से तीनपानी बायपास फ्लाईओवर से होते हुए काठगोदाम की ओर आ रही थी। इसी दौरान तीनपानी के पास कार के पीछे चल रहे सेना के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कार सड़क से उतरकर फुटपाथ पर गई और क्रश बैरियर पर जाकर टकरा गई। कार के अगले पहिए सड़क से उतरने वाले थे कि इंजन जमीन से लग गया और कार रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
कार सवार तीन लोगों को हल्दी चोटें लगी हैं। हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर कोतवाली हल्द्वानी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का उपचार कराया गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।