{"_id":"6a67a98b08e489d3e206e5e4","slug":"recruitment-for-800-lecturer-posts-in-the-state-soon-dr-rawat-nainital-news-c-418-1-shld1006-8811-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 800 प्रवक्ता पदों पर भर्ती जल्द : डॉ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 800 प्रवक्ता पदों पर भर्ती जल्द : डॉ. रावत
Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। शिक्षा मंत्री डॉ़. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश भर में जल्द प्रवक्ताओं के 800 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों में भर्ती की डिटेल मांगी गई है ताकि डीएलएड प्रशिक्षुओं को नियुक्ति मिल सके।
डॉ. रावत ने सोमवार को भवाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ पौधारोपण के बाद यह बात की। मंत्री ने कहा कि इंटर कॉलेज में एक स्मार्ट क्लास लैब बनाने के साथ इंटर कॉलेज और प्राथमिक स्कूल को मिलाकर एक हॉल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के भविष्य के लिए नकल विरोधी, पेपर लीक कड़ा कानून बनाया है। पेपर लीक करने वाले अपराधियों को 10 साल की सजा और 10 करोड़ का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पूर्व से ही कड़ा कानून बना है। बीते दिनों निजी कॉलेज में पेपर लीक मामले में प्रोफेसर को निलंबित किया गया। इस दौरान सीईओ डॉ. रणजीत सिंह नेगी, डीईओ पुष्कर लाल टम्टा, बीईओ केना चौहान, प्रधानाचार्या डॉ. रेखा आर्या, प्रकाश आर्या, मीनाक्षी कांडपाल, रेखा डकरियाल, तारा आर्या, शिखा नेगी, शशिबाला, नीलम मलवाल आदि मौजूद रहे।