फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pregnant women are referred due to lack of doctors at BD Pandey Hospital

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से गर्भवती हो रहीं रेफर

Tue, 28 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women are referred due to lack of doctors at BD Pandey Hospital
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में स्वीकृत गायनोकॉलॉजिस्ट के तीन पदों के सापेक्ष दो चिकित्सकों के अवकाश पर होने और तीसरी चिकित्सक के पास पीएमएस व स्वास्थ्य निदेशक का अतिरिक्त प्रभार होने से महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण कई गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च केंद्रों के लिए रेफर किया जा रहा है। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि दो गायनोकॉलॉजिस्ट अवकाश पर हैं और उनके पास पीएमएस व स्वास्थ्य निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है। इससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से एक चिकित्सक के ड्यूटी पर लौटने के बाद व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड तकनीशियन नहीं होने से दिक्कत
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तकनीशियन का पद रिक्त होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। कई मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच के लिए नंबर नहीं आ पा रहा है। हाल में जिला अस्पताल में तैनात तकनीशियन का तबादला हो गया। इससे बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तकनीशियन का पद रिक्त हो गया। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि बेस अस्पताल से तकनीशियन बुलाकर अस्थायी व्यवस्था बनाई गई है। निदेशालय स्तर पर तकनीशियन की स्थायी नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed