{"_id":"6a67a9b24f1591f8af028a64","slug":"student-found-dead-under-suspicious-circumstances-in-bhimtal-nainital-news-c-418-1-shld1006-8801-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल में संदिग्ध हालात में मृत मिला छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल में संदिग्ध हालात में मृत मिला छात्र
Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। नगर पालिका क्षेत्र के मेहरागांव में शनिवार रात एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा मिला। मृतक किराये के मकान में रहकर भीमताल में एक निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। पुलिस युवक की मौत की वजह आत्महत्या मान रही है।
पुलिस के अनुसार मेहरागांव के कुंवर सिंह ने शनिवार की शाम 112 में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान में किरायेदार ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा है और दरवाजा नहीं खोल रहा है। बताया कि मौके पर दरवाजा तोड़कर देखा तो गौरव धपोला (23) पुत्र भूपाल सिंह, निवासी बिलखेत बागेश्वर, बिस्तर पर अचेत हालत में मिला। उसके मुंह पर प्लास्टिक ऑक्सीजन मास्क लगा था जो दो छोटे सिलिंडर से जुड़ा हुआ था। गौरव को अचेत हालत में भीमताल सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था।
भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कोतवाल ने कहा कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।