सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ujala Cygnus Group opens super specialty hospital in Haldwani

Haldwani: उजाला सिग्नस समूह ने नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत की, जल्द शुरू होगा रोबोटिक इलाज

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 12 May 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में उजाला सिग्नस समूह ने 100 से अधिक बेड वाले आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत कर दी है जहां जल्द ही कुमाऊं में पहली बार रोबोटिक इलाज की सुविधा भी शुरू होगी।

Ujala Cygnus Group opens super specialty hospital in Haldwani
हल्द्वानी में आरटीओ रोड पर स्थित उजाला सिग्नेस अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद विधायक बंशीधर भगत व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और 20 से अधिक स्पेशलिटीज सुविधाओं के साथ उजाला सिग्नस अस्पताल समूह ने नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत कर दी है। गैस गोदाम रोड के पास कुसुमखेड़ा में 100 से अधिक बेड के इस अस्पताल में पेट व लिवर रोग विभाग के अलावा किडनी, श्वास रोग, न्यूरोलॉजी, कैंसर के उपचार के लिए ऑन्कोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा भी मरीजाें को मिलेगी।

Trending Videos

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन नाग ने बताया कि नए अस्पताल को शुरू करने का उद्देश्य कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत और सुलभ बनाना है। यहां नियमित ओपीडी एक जून से और एक जुलाई से आईपीडी भी शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीकों से लैस अस्पताल में 128 स्लाइस सीटी स्कैन, एमआरआई, आधुनिक ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू और जटिल मेडिकल परिस्थितियों को संभालने के लिए 24 घंटे आपातकालीन देखभाल की भी व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार सुबह परिसर में विधिवत पूजन के साथ अस्पताल का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विधायक बंशीधर भगत, निदेशक प्रतीक घोषाल, यूनिट हेड डीडी जोशी, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल के अलावा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग और विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे।

कुमाऊं में पहली बार रोबट करेगा मरीजों का इलाज

उजाला सिग्नस अस्पताल के सीईओ नितिन नाग ने बताया कि समूह का प्रयास है कि अगले छह से आठ महीने के बीच यहां रोबोटिक तरीके से भी मरीजों का इलाज शुरू कराया जाए। इसके लिए इस नए अस्पताल में आधारभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। रोबोटिक इलाज के लिए कक्ष बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुमाऊं का यह पहला अस्पताल होगा जहां मरीजों को रोबोटिक तरीके से इलाज की सुविधा मिलेगी।

नहीं काटने होंगे इलाज के लिए बरेली और दिल्ली के चक्कर

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह के इस नए अस्पताल का लाभ कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी के अलावा अल्मोड़ा, रामनगर, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, पंतनगर समेत अन्य क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिलेगा। यहां के मरीजों को अब इलाज के लिए बरेली अथवा दिल्ली के चक्कर नहीं काटने होंगे।

एनएबीएच प्रमाणित श्रृंखला है उजाला सिग्नस समूह

उजाला सिग्नस हॉस्पिटल समूह तेजी से बढ़ता हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क है जो उत्तर भारत की सबसे बड़ी एनएबीएच-प्रमाणित श्रृंखला है। 26 अस्पतालों, 3000 से अधिक बिस्तरों और 800 से अधिक डॉक्टरों के साथ यह ग्रुप हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और पंजाब में हर साल तीन लाख से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। समूह उच्च गुणवत्तायुक्त वाली स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ कम्युनिटी आउटरीच पहल के जरिये हर साल दो हजार से अधिक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करता है। उजाला सिग्नस अस्पताल के सीईओ नितिन नाग ने बताया कि समूह ने अब तक ढाई लाख से अधिक लोगों तक पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed