{"_id":"69c989cc8ec2f8d1360565f2","slug":"union-minister-jitan-ram-manjhi-went-on-a-jungle-safari-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-5121-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जंगल सफारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जंगल सफारी की
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी रविवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीटीआर के झिरना जोन में जंगल सफारी की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर वह दिल्ली के लिए निकल गए।
रविवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अपने सहयोगियों के साथ रामनगर पहुंचे। वहां उन्होंने सीटीआर के झिरना जोन में दोपहर की पाली में जंगल सफारी की। इस दौरान कालागढ़ एसडीओ अमित ग्वासकोटी, रेंजर नंद किशोर और रेंजर भानु हरबोला ने उनका पार्क में स्वागत किया। भ्रमण के दौरान उन्हें बाघ के दीदार नहीं हुए। सफारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढेला में जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि रामनगर में उद्योगों के लिए काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने रामनगर में उद्यम शुरू करने की मांग की है।
Trending Videos