सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Bar Council elections concluded peacefully, counting to begin from 20th

Uttarakhand: शांतिपूर्ण निपटे उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव, 20 से होगी गणना

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Feb 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के तहत हाईकोर्ट में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। मतदान केंद्र पर 1303 में से 979 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Uttarakhand Bar Council elections concluded peacefully, counting to begin from 20th
बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के बाद स्याही दिखाते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के तहत हाईकोर्ट में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। हाईकोर्ट बार सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र में 1303 पंजीकृत अधिक्ताओं में से 979 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Trending Videos

दिनभर में लगभग 75 फीसदी मतदान हुआ। अब 20 फरवरी से नैनीताल क्लब में मतों की गणना की जाएगी। प्रदेश में सभी जिला अदालतों और मुंसिफ कोर्ट में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। काउंसिल सदस्यों के 23 पदों पर इस बार 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें 18 महिला प्रत्याशी हैं। प्रत्येक 200 वोटरों पर अलग मतदान केंद्र बनाया गया था। हाईकोर्ट सभागार में वोटिंग प्रक्रिया में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक अधिवक्ता वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखे। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नैनीताल संजीव कुमार की देखरेख में मतदान प्रक्रिया से संबंधित कार्य पूरे किए गए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने बताया कि सात घंटे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चली। मतदान केंद्र में 1303 अधिवक्ता वोटिंग के लिए पंजीकृत थे। जिनमें से 979 ने वोट डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed