बार एसोसिएशन चुनाव: आज जारी होगी वोटर लिस्ट, 28 मार्च को होगा मतदान
हल्द्वानी में बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां आज वोटर लिस्ट जारी होने के बाद 28 मार्च को सुबह आठ बजे से मतदान होगा।
विस्तार
हल्द्वानी में बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया में शामिल अधिवक्ताओं ने बार रूम में बैठक की। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडे ने 21 सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया है। बार में कुल 1320 मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन यह अंतिम सूची नहीं है। बार काउंसिल से चुनाव कमेटी ने जो सूची मांगी है वह मंगलवार तक नहीं आई। बुधवार को आने वाली सूची से मिलान के बाद देर शाम अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी। पांडेय ने बताया कि जजी परिसर स्थित बार भवन के प्रथम तल पर 28 मार्च को सुबह आठ बजे से मतदान होगा।
चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज बिष्ट, नीरज जोशी, हिमांशु डालाकोटी, मोहित पांडेय, महेंद्र बुटौला, बृजेश बिष्ट, दलीप रावल, मोहित मैनाली, सुनील बुढ़लाकोटी, सुनील कुमार, गौतम प्रकाश, तरुण कुमार, मुजाहिद हुसैन, मोहित कांडपाल, नवल किशोर, शोभित दुम्का, डिंपल रावत, भगवती पलड़िया, मृदुल जोशी और पारस चंदोला शामिल हैं।