{"_id":"69c36869a8c0b5a0950f9057","slug":"angry-people-gathered-at-the-agency-in-haldwani-due-to-non-availability-of-gas-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gas Cylinder Shortage: गैस न मिलने से गुस्साए लोगों की एजेंसी पर भीड़, सिलिंडिर न मिलने की कराई शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gas Cylinder Shortage: गैस न मिलने से गुस्साए लोगों की एजेंसी पर भीड़, सिलिंडिर न मिलने की कराई शिकायत दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार
हल्द्वानी में घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं और होटल कारोबारियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
नैनीताल में महिलाओं से बातचीत करती एजेंसी की प्रबंधक व पुलिस।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हल्द्वानी में घरेलू गैस की डिलीवरी अभी पटरी पर आ पाई है। शहर की गैस एजेंसियों में मंगलवार को सिलिंडर संबंधी जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। कई लोगों ने बुकिंग के बावजूद गैस न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। प्रशासनिक अधिकारी उपलब्धता के अनुसार वितरण का दावा कर रहे हैं जबकि 30 हजार का बैकलॉग चल रहा है। हल्द्वानी इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। यही कारण है कि यहां रोजाना लोग पहुंच रहे हैं। जिले में मंगलवार को पांच हजार सिलिंडरों का वितरण किया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन से सिलिंडर की गाड़ियां नहीं आने से परेशानी बढ़ रही है। भारत और एचपी की ओर से होम डिलीवरी जारी है।
Trending Videos
बुकिंग के बाद भी नहीं मिली गैस
जीतपुर नेगी रामपुर रोड के लोगों ने बताया कि 14 मार्च से गैस बुकिंग के बावजूद एजेंसी से गैस नहीं दी जा रही है। स्थानीय निवासी जगत सिंह कफलिया ने डीएसओ और कुमाऊं आयुक्त को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी इंडेन गैस की सप्लाई बढ़ाने के लिए कंपनी अधिकारी से कहा गया है। काठगोदाम, शीशमहल एजेंसी में वितरण ठीक चल रहा है। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। - मनोज वर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी
होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट
कुकिंग गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण हल्द्वानी के होटल व्यवसाय पर संकट की स्थिति है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने बताया कि पूर्ति अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन तक से व्यावसायिक सिलिंडर देने की मांग कर चुके हैं लेकिन अधिकारी सही जानकारी तक नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन व्यवस्था नहीं कर सकता है तो बताए। व्यापारी अपनी वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में 300 के करीब होटल, रेस्टोरेंट हैं। ठेले मिलाकर यह संख्या एक हजार पहुंच जाती है। सभी को गैस सिलिंडर की जरूरत है। पिछले 20 दिन से होटल कारोबारी और रेस्टोरेंट संचालक कुकिंग गैस के लिए परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनकी बुकिंग हो गई है, उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। होटल व्यवसायी ने दो-दो हजार में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से वस्तुस्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
क्षेत्र में गैस की रिफिल सप्लाई में पिछले कई दिनों से भारी देरी हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। बार-बार बुकिंग के बावजूद वितरक समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। प्रशासन से अनुरोध है कि गैस की इस किल्लत को तुरंत दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। -पवन बिष्ट, ट्रांसपोर्ट नगर