सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The streets of the urban minister in Haldwani were developed overnight

Uk: शहरी मंत्री की गलियों का रातों-रात हो गया विकास, मंत्रिमंडल में शामिल होते ही 48 घंटे में चकाचक हुई सड़कें

माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी में चार दिन पहले जैसे ही भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा कैबिनेट मंत्री बने वैसे ही सिस्टम सक्रिय हो गया और रातोंरात मंत्री के घर के आसपास की बदहाल सड़कें चकाचक हो गईं।
 

The streets of the urban minister in Haldwani were developed overnight
जज फार्म के ई ब्लाक में सड़क पुनर्निर्माण के बाद बदहाल तिराहे की सड़क। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी में शहरी विकास विभाग के अधीन यूयूएसडीए के अफसरों की जरा कार्यशैली देखिए। पिछले कई महीनों से गलियों की सड़कें लावारिस पड़ी थीं, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। आए दिन स्थानीय लोग परेशान रहते थे लेकिन सिस्टम इन सड़कों को बनाने के लिए तैयार नहीं था। चार दिन पहले जैसे ही भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा कैबिनेट मंत्री बने वैसे ही सिस्टम सक्रिय हो गया और रातोंरात मंत्री के घर के आसपास की बदहाल सड़कें चकाचक हो गईं।
Trending Videos


शहर में पेयजल और सीवर लाइन के अलावा गैस लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़कें खोदी गई हैं। लंबे समय से बदहाल पड़ीं सड़कों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर 20 मार्च को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जज फार्म में सड़क निर्माण के काम में एकाएक तेजी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे के भीतर अधिकारियों ने वार्ड- 52 के ई-ब्लॉक में डेढ़ से दो किमी के दायरे में पिछले कई माह से उखड़ों सड़कों पर डामर करा दिया। यह सड़कें पांच महीने से भी अधिक समय से बनने का इंतजार कर रही थीं। इसी क्षेत्र में 50 से 100 मीटर की दूरी वाली सड़कों पर काम होना शेष है। इनकी खोदाई पेयजल लाइनों के लिए की गई थी। 

मेरे घर का रास्ता सही कराया जा रहा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। मेरे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि मेरे घर का रास्ता बाद में सही होना चाहिए, पहले सार्वजनिक सड़कें सही होनी चाहिए जो जनता से जुड़ी हैं। मेरा प्रयास यही रहेगा कि नगर निकायों के सभी सड़कों को जल्द सही कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया जाएगा। - राम सिंह कैड़ा, शहरी विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed