{"_id":"69b6b88ca9430c70be0c5a9e","slug":"123-fire-watchers-deployed-in-garhwal-forest-division-42-crew-stations-active-pauri-news-c-51-1-pri1001-113554-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल वन प्रभाग में 123 फायर वॉचर तैनात, 42 क्रू स्टेशन सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल वन प्रभाग में 123 फायर वॉचर तैनात, 42 क्रू स्टेशन सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से पहले वनाग्नि रोकथाम को वन विभाग की तैयारी तेज
पौड़ी। जिले में संभावित वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए गढ़वाल वन प्रभाग ने व्यापक तैयारियों का दावा किया है। वन विभाग के अनुसार वन क्षेत्रों में सतत निगरानी, समयबद्ध कार्रवाई और जन-जागरूकता के माध्यम से आग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने बताया कि गढ़वाल वन प्रभाग के अंतर्गत स्थापित 42 क्रू स्टेशनों के सापेक्ष अब तक 123 फायर वॉचरों की तैनाती की जा चुकी है। इन फायर वॉचरों की जिम्मेदारी वन क्षेत्रों में नियमित गश्त करना, आग की संभावित घटनाओं पर नजर रखना व आग लगने की स्थिति में तत्काल नियंत्रण की कार्रवाई करना है।
वनाग्नि की संभावनाओं को कम करने के लिए प्रभाग में व्यापक स्तर पर नियंत्रित फुकान (कंट्रोल्ड बर्निंग) का कार्य भी किया जा रहा है। इसके तहत अब तक कुल 19,867.204 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नियंत्रित फुकान का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। संवाद
Trending Videos