सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   13,000 people will get relief from drinking water crisis.

Pauri News: 13 हजार की आबादी को पेयजल संकट से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 19 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
13,000 people will get relief from drinking water crisis.
विज्ञापन
पेयजल निगम देवप्रयाग ने उमरेश्वर-माछर पंपिंग पेयजल योजना की डीपीआर की तैयार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकासखंड देवप्रयाग की 13 ग्राम पंचायतों के 26 राजस्व गांवों में वर्षों से पेयजल संकट झेल रही करीब 13 हजार की आबादी को अब राहत मिलने की उम्मीद है। पेयजल निगम देवप्रयाग ने उमरेश्वर-माछर पंपिंग पेयजल योजना की डीपीआर तैयार कर ली है जिसकी अनुमानित लागत करीब 26 करोड़ रुपये है।

योजना के तहत पाली, महड़, किमखोला, आमणी, दुरोगी, कांडी गुसांई, कोटी, छाम समेत 13 ग्राम पंचायतों की 13,317 आबादी को लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए जल स्रोत अलकनंदा नदी को चुना गया है। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस पंपिंग योजना में पाली-किमखोला से माछर होते हुए कांडी टॉप-2 तक करीब साढ़े 3 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी जबकि पाली के पास फिल्टर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव है। पेयजल निगम के अवर अभियंता शुभम ने बताया कि क्षेत्र के गांव पहले से पेयजल योजनाओं से जुड़े होने के बावजूद बढ़ती आबादी और अन्य कारणों से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। नई योजना के निर्माण से इस समस्या का समाधान हो सकेगा। वहीं अधिशासी अभियंता डीआर बेलवाल ने बताया कि योजना की डीपीआर सर्किल से मुख्यालय भेजी जा चुकी है। कुछ आपत्तियां आई थीं उनका निराकरण किया जा रहा है। बजट स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed