सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Angered by the lack of smooth supply of gas cylinders

Pauri News: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारु न होने पर भड़के

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 21 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Angered by the lack of smooth supply of gas cylinders
विज्ञापन
श्रीनगर। इंडेन गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु न होने पर होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने इंडेन गैस के एरिया मैनेजर के समक्ष आक्रोश जताया। एक होटल में एरिया मैनेजर के रुके होने की सूचना पर व्यापारी होटल में ही पहुंच गए और उनसे नोकझों भी हुई।
Trending Videos

लोगों ने कहा कि उन्हें समय पर कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में होम डिलिवरी की व्यवस्था सुचारु करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में इंडेन गैस एरिया मैनेजर मयंक कुमार सैनी से हुई वार्ता में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखा। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक भी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया।

व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, जिला व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, संजय जैन ने कहा कि यात्रा शुरू हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध न होने से समस्याएं हो गई हैं। उन्होंने तत्काल पूर्व की तरह सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। लोगों ने नगर में होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारु कराने जाने की मांग की।

एरिया मैनेजर सैनी ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर भेजे जा रहे हैं। समस्या वितरण व्यवस्था में हो सकती है जिसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत एजेंसी द्वारा नामित व्यक्ति ही परिचय पत्र के साथ घर-घर जाकर सिलिंडर की सप्लाई करेगा। मौके पर लखपत भंडारी, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश पंवार, अमित बिष्ट, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, सिब्बू बंगवाल आदि मौजूद रहे।



देवप्रयाग में 50 दिन बाद मिली राहत

देवप्रयाग। नगर सहित 52 गांवों में पिछले 50 दिनों से जारी रसोई गैस का भारी संकट आखिरकार दूर हुआ। चंद्रबदनी गैस एजेंसी की ओर से मंगलवार को नगर में सिलिंडरों का वितरण किया गया। बीते 17 अप्रैल को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस अल्टीमेटम के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन के निर्देश पर गैस वितरण सुनिश्चित किया गया। गैस आने की खबर मिलते ही सुबह छह बजे से लंबी कतारें लग गईं। खाद्य निरीक्षक समीर चंदोला ने बताया कि कुल 252 सिलिंडर भेजे गए थे। एक या दो दिनों में श्रीनगर गैस एजेंसी से वितरण की उम्मीद है। संवाद



कारोबार पर संकट के बादल

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। चारधाम यात्रा से पहले श्रीनगर में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सिलिंडर समय पर न मिलने से व्यापारी लकड़ी की भट्टियों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

व्यापारियों के अनुसार लकड़ी की कीमत पहले 700-800 रुपये प्रति क्विंटल थी वह अब यह बढ़कर करीब 1600 रुपये तक पहुंच गई है। लकड़ी आसानी से उपलब्ध भी नहीं हो रही है। इससे खर्च बढ़ रहा है और कामकाज प्रभावित हो रहा है। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि उन्हें महीने में मुश्किल से दो सिलिंडर मिल पा रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक सूरज, विपुल चमोली और सुधांशु ने गैस सिलिंडर न मिलने से आय पर सीधा असर पड़ने की बात कही। वे मजबूरी में लकड़ी और डीजल का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, इससे सभी व्यंजन तैयार करना संभव नहीं हो पा रहा है। खासकर चाइनीज व्यंजनों पर इसका बुरा असर दिख रहा है। लकड़ी के धुएं और तापमान के कारण स्वाद तथा गुणवत्ता प्रभावित होती है।

ग्राहक भी निराश होकर लौट रहे हैं, जिससे व्यापार में नुकसान बढ़ रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कमर्शियल गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed