सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gavana-Pokhari road incomplete for four years, people troubled

Pauri News: गवाणा-पोखरी मार्ग चार साल से अधूरा, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 21 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Gavana-Pokhari road incomplete for four years, people troubled
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के गवाणा-मंगलाकोटी-पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2022-23 से अधूरा पड़ा है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

सड़क का निर्माण पूरा न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को श्रीनगर पहुंचने के लिए खिर्स, बुघाणी का करीब 15 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2022-23 में इस मार्ग का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत करीब चार किमी रामपुर-गवाणा मार्ग का निर्माण प्रस्तावित था। इस पर लोनिवि श्रीनगर की ओर से करीब 125.68 लाख रुपये खर्च किए जाने थे लेकिन शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। वहीं लोनिवि श्रीनगर के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि स्वीकृति के अनुसार मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों की मांग पर अलाइनमेंट में परिवर्तन होने से यह समस्या आई है। मार्ग को पोखरी से लिंक करने के लिए एक किलोमीटर का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed