पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   21 Complaints Lodged at DM's Public Grievance Meeting

Pauri News: डीएम के जनता मिलन में लोगों ने दर्ज कराईं 21 शिकायतें

Mon, 06 Jul 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
21 Complaints Lodged at DM's Public Grievance Meeting
पौड़ी। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, आपदा के जोखिमों, मुआवजा समेत विभिन्न समस्याएं छाई रहीं। कार्यक्रम में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने सभी शिकायतों को सुन संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने विभागों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को सूचित करने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र से सटे चंदोलाराईं के ग्रामीणों ने अनियमित पेयजल आपूर्ति और जलस्रोतों के रखरखाव की समस्या डीएम को बताईं। इस पर डीएम जल संस्थान को 24 घंंटे के भीतर समस्या के समाधान को कहा। रतकोटी निवासी दलवीर सिंह ने वन्यजीव के हमले में घायल पत्नी को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। डांडापानी निवासी मंगतराम ने अपने मकान से सटे पेड़ और मांडाखाल के ग्रामीणों ने प्रार्थना भवन चर्च के ऊपर स्थित देवदार के पेड़ से संभावित खतरा होने की आशंका पर कटान की मांग उठाई। इस मौके पर डीएम ने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर हुई प्रगति और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, पीडी विवेक कुमार उपाध्याय, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, सीओ सदर तपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed