पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Allegation against Pradhan's husband for interfering in Gram Sabha affairs

Pauri News: प्रधान के पति पर ग्राम सभा के कार्यों में हस्तक्षेप का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Allegation against Pradhan's husband for interfering in Gram Sabha affairs
पौड़ी। विकासखंड द्वारीखल की ग्रामसभा तोली के पूर्व प्रधान धीरज सिंह रावत ने वर्तमान प्रधान के पति पर ग्रामसभा के कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। बताया कि प्रधान के पति पंचायत राज अधिनियम का उल्लंघन कर ग्राम सभा की बैठकों में प्रधान की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आयुक्त और जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की है। साथ ही जिला पंचायतराज अधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन में पूर्व प्रधान ने यह भी आरोप लगाया प्रधान के पति ग्राम सभा में असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं। ग्राम प्रधान की गैरमौजूदगी में प्रधान के पति ही बैठकें ले रहे हैं। इससे गांव के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही निर्वाचित ग्राम प्रधान पर भी कार्रवाई की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed