फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   30,000 saplings have arrived; plantation to be carried out over 50 hectares.

Pauri News: 30 हजार पौधे पहुंचे, 50 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

Wed, 15 Jul 2026 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
30,000 saplings have arrived; plantation to be carried out over 50 hectares.
श्रीनगर। लोकपर्व हरेला के साथ श्रीनगर वन रेंज हरियाली के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। 16 जुलाई से शुरू होने वाले हरेला पर्व को लेकर वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेंज में अब तक करीब 30 हजार पौधे पहुंच चुके हैं और लगातार नई खेप भी आ रही है। सरकारी विभागों, विद्यालयों, वन पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधों का वितरण शुरू हो चुका है। श्रीनगर वन रेंज के रेंजर मनोज रावत ने बताया कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक पर्व है। विभिन्न सरकारी संस्थानों और वन पंचायतों की मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गहड़ सहित रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में 50 हेक्टेयर में नया पौधरोपण किया जाएगा। वहीं 60 हेक्टेयर पुराने पौधरोपण क्षेत्रों में सूख चुके पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed