फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CHC Hindolakhal gets a physician.

Pauri News: सीएचसी हिंडोलाखाल को मिला फिजीशियन

Wed, 15 Jul 2026 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
CHC Hindolakhal gets a physician.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवप्रयाग। ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल स्थित सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं धीरे-धीरे सुदृढ़ हो रही हैं। अब शासन ने सीएचसी हिंडोलाखाल में फिजीशियन के पद पर डॉ. शैलेंद्र बिजल्वाण की तैनाती के आदेश दिए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर सीएचसी में फिजीशियन न होने से मरीजों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया था। मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों और जनभावनाओं के दबाव के बाद शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण हिंडोलाखाल क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी ऋषिकेश, देहरादून या श्रीनगर के चक्कर काटने पड़ते हैं। वर्तमान में इस सीएचसी में कुल सात मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं। हाल ही में यहां अल्ट्रासाउंड सेवा का भी रोस्टर लागू किया था। अल्ट्रासाउंड के बाद अब अस्पताल में स्थायी फिजीशियन की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सीएचसी के प्रभारी डाॅ. आकाशदीप ने कहा कि अस्पताल में फिजीशियन जल्द तैनाती देंगे।
विज्ञापन

--
अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली
सीएचसी हिंडोलाखाल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, मेडिसिन, हड्डी और एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद स्वीकृत होने के बाद भी यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इन पदों पर भी चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed