सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   35 students of Punjab University visited the Central Library.

Pauri News: पंजाब विवि के 35 छात्रों ने किया केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 24 Feb 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
35 students of Punjab University visited the Central Library.
विज्ञापन
श्रीनगर। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 35 छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत केंद्रीय पुस्तकालय श्रीनगर का भ्रमण किया। उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. हर सिंह ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय की ओर से प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से पुस्तकालय में उपलब्ध आधुनिक डिजिटल सेवाओं जैसे आरएफआईडी प्रणाली और ई-रिसोर्स की जानकारी दी। छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, पत्रिकाओं और डिजिटल डेटाबेस काे देखा। विद्यार्थियों ने चौरास स्थित पुस्तकालय परिसर के साथ-साथ विश्वविद्यालय के खगोल-भौतिकी नभोमंडल का भी भ्रमण किया। इस दौरान डॉ. शिव सिंह, सीमा रानी, सहजेव, चंद्रमोहन भट्ट, संजय गौतम, पवन प्रकाश, भगत लाल, भरत सिंह रौथाण, सुषमा धनाई और नागेंद्र बुटोला आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed