फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   80 ex-servicemen and Veer Naris were felicitated.

Pauri News: 80 पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया

Sun, 26 Jul 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
80 ex-servicemen and Veer Naris were felicitated.
कारगिल विजय दिवस पर हुआ आयोजन, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले-10 से 15 अगस्त तक प्रदेशभर में निकलेगी तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

69 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्तिपत्र बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उफल्डा स्थित नागराजा राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में कारगिल विजय दिवस पर सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कारगिल के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और करीब 80 पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया। इसके बाद जीजीआईसी श्रीनगर में विद्यालयी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के 69 नवनियुक्त सहायक अध्यापक (एलटी) विशेष शिक्षा को नियुक्तिपत्र वितरित किए।
डॉ. रावत ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने में इन शिक्षकों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों से पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिससे राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
श्रीनगर। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट-गंगानाली की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारगिल सहित देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा वीरांगनाओं और कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बलिदानियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। समिति की ओर से शहीद ब्रिजपाल सिंह नेगी (17 गढ़वाल) की पत्नी गीता देवी नेगी, शहीद सुनील कर्णपाल (9 पैरा) के परिजन सुमन देवी तथा कारगिल युद्ध में सहभागी नायब सूबेदार जगमोहन सिंह रावत और नायब सूबेदार रामेश्वर प्रसाद पांडे को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कैप्टन (सेनि.) चंद्र सिंह रावत, योगंबर सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह पटवाल, जगमोहन सिंह रावत, बलदेव सिंह नेगी और सुशीला देवी चौधरी ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड आंदोलनकारी एवं समिति के प्रथम अध्यक्ष हयात सिंह झींकवान ने की जबकि संचालन समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि में चलाया स्वच्छता व पौधरोपण अभियान
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर स्थित रक्षा, सामरिक एवं भू-राजनीतिक अध्ययन विभाग की ओर से टिहरी जिले के डांगचौरा में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम से कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षकों और शोधार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्र में पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने विकासखंड खिर्सू के धरिगांव क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधरोपण किया। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल, संस्था के निदेशक मदन गडोई, संस्था के पदमेंद्र रावत, रमेश चंद्र थपलियाल, प्रमोद नौटियाल, धर्मेंद्र, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed