{"_id":"6a661688e3227d7d3903e125","slug":"personalities-from-the-fields-of-education-literature-and-social-service-honored-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124707-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित
Sun, 26 Jul 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रोटरी क्लब श्रीनगर के 27वें समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. पायल गौड़ ने क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट थीम के तहत समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव डालने वाले सेवा प्रकल्प चलाने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रो. पी.वी.बी. सुब्रमण्यम ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताई।। डॉ. विष्णु दत्त कुकरेती व डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल को वोकेशनल एक्सीलेंस अवाॅर्ड और साक्षी निजवाला को एकेडेमिक एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नवाजा गया। निवर्तमान अध्यक्ष रो. हिमांशु अग्रवाल, सचिव रो. संजय सिंह रावत व कोषाध्यक्ष रो. मनीष कोठियाल ने नए अध्यक्ष रो. अनिल ढौंडियाल, सचिव डॉ. हरीश भट्ट और कोषाध्यक्ष डॉ. आरएस भंडारी को कमान सौंपी। साथ ही छबी प्रकाश अग्रवाल, अनूप सिंह नेगी और प्रत्यूष पंवार ने क्लब की सदस्यता ली। प्रवीण अग्रवाल, जामा मस्जिद कमेटी तथा चंद्र प्रकाश कटारिया को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।