{"_id":"6a66171cffa9bddd900508a1","slug":"shortage-of-drivers-and-conductors-at-the-roadways-depot-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124716-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रोडवेज डिपो में चालक और परिचालकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रोडवेज डिपो में चालक और परिचालकों की कमी
Sun, 26 Jul 2026 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रोडवेज डिपो इन दिनों चालक और परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। निर्धारित पदों के मुकाबले कर्मचारियों की संख्या काफी कम होने से मौजूदा बसों का संचालन तो किसी तरह हो रहा है लेकिन भविष्य में नई बसें मिलने पर डिपो के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
डिपो प्रभारी अशोक काला ने बताया कि श्रीनगर डिपो में चालक के 36 पद होने चाहिए जबकि वर्तमान में केवल 21 चालक ही कार्यरत हैं। इसी तरह 36 परिचालकों की आवश्यकता के मुकाबले फिलहाल 19 अस्थायी परिचालक सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सीमित स्टाफ के सहारे बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले दो महीनों में श्रीनगर डिपो को केवल दो नए चालक मिले हैं। बताया कि परिवहन निगम लगातार चालक और परिचालकों की मांग शासन व मुख्यालय को भेज रहा है। भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है लेकिन उत्तराखंड के युवा परिवहन निगम में चालक की नौकरी के प्रति अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस कारण रिक्त पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। संवाद