फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kanwar pilgrimage to Neelkanth sets off.

Pauri News: नीलकंठ के लिए रवाना हुई कांवड़ पदयात्रा

Sun, 26 Jul 2026 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Kanwar pilgrimage to Neelkanth sets off.
देवप्रयाग से भरा गंगाजल, भोलेनाथ के जयघोष लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। सावन मास के अवसर पर सबधारखाल से नीलकंठ महादेव के लिए निकलने वाली कांवड़ पदयात्रा रविवार को देवप्रयाग से गंगाजल लेकर रवाना हुई। करीब 70 श्रद्धालुओं का दल भगवान राम की तपस्थली रामकुंड पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और भोलेनाथ के जयघोष के बीच कांवड़ में गंगाजल भरा।

यात्रा संयोजक लक्ष्मण सिंह बुटोला और अरविंद चंद ने बताया कि यह आस्था और भक्ति की पदयात्रा पिछले 35 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और यह 36वां वर्ष है। श्रद्धालुओं का दल सबधारखाल से पोखरी, धारी, कोठी और धनेश्वर होते हुए देवप्रयाग पहुंचा। यहां से गंगाजल लेकर श्रद्धालु प्राचीन बदरी-केदार पैदल यात्रा मार्ग से करीब 100 किलोमीटर की दुर्गम यात्रा तय कर नीलकंठ महादेव पहुंचेंगे। यात्रा सौड़, उमरासू, व्यास चट्टी, कांडी, महादेव चट्टी, नांद गांव, नौंठखाल, बिजनी, मोहन चट्टी और खैरखाल होते हुए नीलकंठ महादेव पहुंचेगी और भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed