सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A grand entrance gate of the hill style will be built

Pauri News: केवट मोहल्ले में बनेगा पहाड़ी शैली का भव्य प्रवेश द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
A grand entrance gate of the hill style will be built
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के केवट मोहल्ले में जल्द ही पहाड़ की पारंपरिक शैली में सुसज्जित प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। इस द्वार के बनने से जहां मोहल्ले की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं यह क्षेत्र की शोभा और सांस्कृतिक पहचान को भी नया आयाम देगा। वार्ड पार्षद शुभम प्रभाकर ने बताया कि नगर निगम की हाल ही में आयोजित बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। कहा प्रवेश द्वार के निर्माण के बाद मोहल्ले में आने-जाने वाले लोगों व वाहनों पर नजर रखना आसान होगा। कहा, प्रस्तावित प्रवेश द्वार को पहाड़ की पारंपरिक कला व संस्कृति से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यह द्वार अन्य मोहल्लों से अलग और आकर्षक नजर आएगा। पारंपरिक शैली में निर्मित यह प्रवेश द्वार मोहल्ले की पहचान बनेगा और क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। कहा अब जल्द ही केवट मोहल्ले के प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed