सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A memorandum was sent to the Prime Minister in protest of the new UGC regulations

Pauri News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में पीएम को भेजा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was sent to the Prime Minister in protest of the new UGC regulations
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल क्षत्रिय समिति ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव खत्म करने के लिए विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बनाए गए नियम-2026 का विरोध किया है। मंच ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस नए नियम को शीघ्र वापस लेने की मांग उठाई है। समिति के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा कि इस नए नियम के लागू होने से सामान्य वर्ग के छात्र विवि में प्रवेश लेने में संकोच करेंगे। कहा कि यह नियम केवल सामान्य वर्ग के छात्रों के ही विरुद्ध कार्रवाई करेगा। साथ ही इस नियम के लागू होने से सामान्य वर्ग के छात्रों को झूठे केस में फंसाए जाने की भी पूरी आशंका बनी हुई है। कहा कि इस नियम को तुरंत वापस लिया जाना जरूरी है। इस मौके पर सभापति जगदीश सिंह बिष्ट, मंत्री मोहन सिंह रावत आदि शामिल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed