सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Aanchal Cafes to Open at Educational Institutions and Along the Char Dham Route

Pauri News: पौड़ी में शिक्षण संस्थानों और चारधाम मार्ग पर खुलेंगे आंचल कैफे

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 12 Jun 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Aanchal Cafes to Open at Educational Institutions and Along the Char Dham Route
विज्ञापन
- दुग्ध उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और दुग्ध उत्पादकों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू

सत्य प्रसाद मैठाणी
श्रीनगर। दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए आंचल डेयरी ने पौड़ी जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और चारधाम यात्रा मार्ग पर आंचल कैफे स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में आंचल कैफे स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है।
इसके तहत जीबी पंत इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीकोट, गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर सहित राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख कार्यालयों में कैफे स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर भी उपयुक्त स्थानों का चयन किया जाएगा। बताया कि आंचल कैफे के माध्यम से छात्रों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों और चारधाम यात्रियों को शुद्ध दूध व अन्य उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे, वहीं दुग्ध संघ की बिक्री और आय में भी बढ़ोतरी होगी। बताया कि विभाग को संभावित स्थलों का चिह्निकरण करने, संबंधित संस्थानों से स्वीकृति प्राप्त करने व परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से चयनित स्थानों का सर्वेक्षण कर आय-व्यय का आकलन किया जाएगा और विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके बाद आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त कर कैफे स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से दुग्ध उत्पादकों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी बाजार मिलेगा जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी आंचल के गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed