{"_id":"6a2c03140caa6f8b48079295","slug":"four-injured-brought-to-base-hospital-shrikot-driver-referred-to-aiims-rishikesh-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123500-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल सड़क हादसा: बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचे चार घायल, चालक एम्स ऋषिकेश रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल सड़क हादसा: बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचे चार घायल, चालक एम्स ऋषिकेश रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- देवाल-घेस मार्ग पर टैक्सी नदी में गिरने से हुई थी चार की मौत
देवाल सड़क हादसा: बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचे चार घायल, चालक एम्स ऋषिकेश रेफर
श्रीनगर। देवाल के लौसरी के पास बृहस्पतिवार शाम कैल नदी में टैक्सी गिरने से घायल हुए चार लोगों को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल टैक्सी चालक को देर रात एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है जबकि एक अन्य घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम घेस जा रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर कैल नदी में गिर गई थी। इस दर्दनाक हादसे में एक सात वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में शुरुआती उपचार के बाद सभी चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। सभी घायलों को इलाज के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, घायल टैक्सी चालक हरेंद्र सिंह (38) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बृहस्पतिवार देर रात एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, घायल खड़क सिंह (38) बेस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक (क्रिटिकल) बताई जा रही है। राहत की बात यह है कि हादसे में घायल आठ माह की बच्ची हर्षिता को पीडियाट्रिक (शिशु) वार्ड में भर्ती किया गया है और उसकी हालत अब ठीक है। वहीं, उमा देवी (28) को सर्जिकल वार्ड द्वितीय में भर्ती किया गया है और उनकी स्थिति भी स्थिर है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।