Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Trade Association Elections; Anuj wins the post of President, and Chhavi Prakash wins the post of General Secretary
{"_id":"6a2c0f37bc415175040a2821","slug":"video-srinagar-trade-association-elections-anuj-wins-the-post-of-president-and-chhavi-prakash-wins-the-post-of-general-secretary-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: व्यापार सभा चुनाव; अध्यक्ष पद पर अनुज और महासचिव पद पर छवि प्रकाश जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: व्यापार सभा चुनाव; अध्यक्ष पद पर अनुज और महासचिव पद पर छवि प्रकाश जीते
श्रीनगर ।श्रीनगर व्यापार सभा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनुज जोशी और महासचिव पद पर छवि प्रकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर पंकज नेगी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।शुक्रवार को कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद व्यापारियों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दस बजे के बाद मतदान केंद्र पर व्यापारियों की संख्या और बढ़ गई।व्यापार सभा में कुल 1452 मतदाता हैं। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। चुनाव में कुल 1240 मत पड़े। इनमें 14 मत अवैध पाए गए, जबकि एक मत गायब मिला। अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में थे।अध्यक्ष पद के लिए अनुज जोशी और दिनेश असवाल के बीच सीधा मुकाबला था। मतगणना में अनुज जोशी को 633 और दिनेश असवाल को 593 मत मिले। अनुज जोशी ने 40 मतों के अंतर से जीत हासिल की।वहीं महासचिव पद पर छवि प्रकाश अग्रवाल और सुमन जोशी (बंटी) के बीच मुकाबला हुआ। छवि प्रकाश अग्रवाल को 654 और सुमन जोशी को 571 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार छवि प्रकाश अग्रवाल ने 83 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।मतदान के दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर कुछ समय के लिए हल्की बहस हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया और चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही। दोपहर तीन बजे मतगणना शुरू हुई और शाम साढ़े चार बजे परिणाम घोषित कर दिए गए।चुनाव अधिकारी दिनेश प्रसाद भट्ट ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी व्यापारियों, प्रत्याशियों और चुनाव समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वही चुनाव परिणाम आने के बाद नगर के मुख्य मार्गों मैं विजय जुलूस निकाला गया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।