सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   National Pulse Polio Campaign to be Held on June 28

Pauri News: 28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 12 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
National Pulse Polio Campaign to be Held on June 28
विज्ञापन
- 50 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
पौड़ी। जनपद में 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 50,404 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद की कुल आबादी 6.87 लाख से अधिक है व अभियान में 1,68,002 परिवारों और 1,174 ग्राम सभाओं को शामिल किया गया है। 815 पोलियो बूथ, 23 ट्रांजिट बूथ और आठ मोबाइल बूथ स्थापित किए जाएंगे। बूथ दिवस के बाद छूटे बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 1,630 घर-घर भ्रमण दल तैनात किए जाएंगे, जिनमें 3,260 वैक्सीनेटर, 1,010 आशा कार्यकर्ता, 1,539 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 265 सुपरवाइजर शामिल होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 29 व 30 जून को एनआईडी क्षेत्र व 29 जून से चार जुलाई तक एसएनसीडी क्षेत्र में घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। दुगड्डा विकासखंड के भाबर, कालागढ़, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, चिल्ला कुनाऊं और गंगाभोगपुर क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed