सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   After eight years, a weekly spring festival will organised

Pauri News: आठ साल बाद गोपेश्वर में आयोजित होगा साप्ताहिक वसंतोत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
After eight years, a weekly spring festival will organised
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया महोत्सव के शुभारंभ का न्योता, तैयारियों में जुटी नगर पालिका
Trending Videos

गोपेश्वर। नगर के पुलिस मैदान में इसी माह में वसंतोत्सव/शरदोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से महोत्सव को भव्य रुप देने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव के आयोजन की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, मगर विधानसभा सत्र संपन्न होने के बाद इसका आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के शुभारंभ के लिए नगर पालिका ने मुख्यमंत्री को न्योता दिया है।
वर्ष 2017 के बाद से गोपेश्वर में शरदोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है। इस वर्ष नगर पालिका की ओर से शरदोत्सव आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि इसमें मांगलिक गीतों की प्रतियोगिता, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंडल घाटी, घिंघराण, बछेर, बंड क्षेत्र और फरस्वाण फाट क्षेत्र के महिला मंगल दलों की मांगलिक गीतों के साथ ही थड़िया, चौंफुला की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। महोत्सव में बॉलीवुड नाइट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। राज्य व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि इसी माह महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके भव्य आयोजन के लिए पांच फरवरी को एक आम बैठक भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed