सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anurag Rawat became the district president of the Ministerial Employees Union.

Pauri News: अनुराग रावत बने मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 16 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Anurag Rawat became the district president of the Ministerial Employees Union.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos




श्रीनगर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ जनपद पौड़ी गढ़वाल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश नौटियाल की देखरेख में हुए चुनाव में अनुराग सिंह रावत को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तथा संदीप सिंह चौहान को महामंत्री चुना गया।
इन दोनों नामों का प्रस्ताव क्रमशः रवीन्द्र सिंह रावत और अशोक कुमार की ओर से रखा गया जिसे सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराग रावत के साथ विजयपाल सिंह और निखिल भटनागर सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस मौके पर जनपद के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और सेवायोजन कार्यालयों के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed