सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Opposition to opening of contract in front of Mini Secretariat

Pauri News: मिनी सचिवालय के सामने ठेका खोलने का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 16 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Opposition to opening of contract in front of Mini Secretariat
विज्ञापन
देवप्रयाग। मिनी सचिवालय भ्वीट के सामने शराब का ठेका खोले जाने पर जन प्रतिनिधियों ने विरोध जताया। भरपूर व डोबरी न्याय पंचायत की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत की इस मुद्दे पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट से तीखी बहस हो गई। पुष्पा रावत ने दो टूक कहा कि जब राज्य के सचिवालय या किसी मंत्री के आवास के पास शराब की दुकान नहीं हो सकती तो मिनी सचिवालय की गरिमा को क्यों ताक पर रखा जा रहा है। उन्होंने इस ठेके को तीर्थनगरी की मर्यादा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने इसका विरोध किया। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि मिनी सचिवालय के ठीक सामने शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। बैठक के बाद इस मामले में जिलाधिकारी टिहरी नीतिका खंडेलवाल को ज्ञापन भी भेजा गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed