{"_id":"69f78b9badfb29fd4d05ddaf","slug":"area-panchayat-member-honors-meritorious-student-shubham-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-962463-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मेधावी छात्र शुभम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मेधावी छात्र शुभम को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 03 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। क्षेत्र पंचायत पलेठी बनगढ़ की सदस्य रोशनी चमोली ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शुभम पंवार को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शुभम ग्राम सभा मालू मरोड़ा के निवासी हैं। उनके पिता पोलैंड में नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। रोशनी चमोली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान होना चाहिए। ये बच्चे समाज और प्रदेश के भविष्य के स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन और अवसर की जरूरत है। संवाद
Trending Videos
