सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bhagirathi Kala Sangam launched a cleanliness drive at the ancient Shankarmath temple complex

Pauri News: भागीरथी कला संगम ने प्राचीन शंकरमठ मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhagirathi Kala Sangam launched a cleanliness drive at the ancient Shankarmath temple complex
विज्ञापन

Trending Videos
श्रीनगर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के सदस्यों ने रविवार को सेवा का संकल्प दोहराते हुए श्रीनगर के प्राचीन मंदिर शंकरमठ (निकट एसएसबी) परिसर में सफाई अभियान चलाया। संस्था के इस निस्वार्थ प्रयास की स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन ने सराहना की। दो से ढाई घंटे तक चले इस सघन अभियान के दौरान सदस्यों ने मंदिर प्रांगण, सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्त्वाल ने उपस्थित सदस्यों का जोश बढ़ाते हुए कहा कि पर्यावरण और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति हमारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मंदिर के महंत महादेव प्रसाद उनियाल ने संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भागीरथी कला संगम केवल आज ही नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों से श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से स्वच्छता अभियान चला रही है।स्वच्छता अभियान के दौरान संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल, पदमेंद्र रावत, हरेंद्र तोमर, संजय कोठारी, भगत सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र, रवि पुरी, रघुवीर सिंह रावत, मदन गडोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed