{"_id":"69f78c539261f838360c8d54","slug":"expansion-of-basic-amenities-at-gic-kirti-nagar-inaugurated-by-delhi-based-organization-shrinagar-news-c-5-1-drn1086-962477-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जीआईसी कीर्तिनगर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, दिल्ली की संस्था ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जीआईसी कीर्तिनगर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, दिल्ली की संस्था ने किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 03 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
दो आधुनिक कक्षा कक्ष, हाईटेक शौचालय, प्रवेश द्वार व फेंसिंग बाउंड्री से छात्रों को मिली राहत
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की कमी अब काफी हद तक दूर हो गई है। दिल्ली की सामाजिक संस्था एन इनिशिएटिव टच योर सोल के सहयोग से विद्यालय में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत सिंह नेगी ने बताया कि मई 2025 में संस्था की अध्यक्ष मधु चौधरी अपनी टीम के साथ जीआईसी कीर्तिनगर पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी, शौचालयों की खराब स्थिति और परिसर की सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। इस पर संस्था ने विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया था कि जल्द ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था ने अपने वादे को पूरा करते हुए विद्यालय में दो नए कक्षा कक्षों का निर्माण कराया। इसके अलावा छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग दो आधुनिक (हाईटेक) शौचालय बनाए गए हैं। विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार भी आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है, साथ ही पूरे परिसर की फेंसिंग और चारदीवारी का निर्माण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मधु चौधरी, सचिव आशीष सहगल, पारुल अरोड़ा, नेहा लूथरा, जार्जिया पहल, नीरद कौशल और आरके टैक्ट विनोद मधवाल ने नव निर्मित परिसंपत्तियों का निरीक्षण कर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य नेगी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से छात्रों को बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी पढ़ाई में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा क्षेत्र के अन्य कई विद्यालयों में भी सुविधाएं जुटाई गई हैं। इस मौके पर कमलेश जोशी, वीरविक्रम सिंह, प्रितम सिंह, रवींद्र रावत, संदीप मैठाणी, गजेंद्र पंवार, कुलदीप रौथाण, प्रकाश भंडारी, विश्वकर्मा, त्रिलोक भंडारी, अंजू ध्यानी, मंजू खत्री व संगीता आदि मौजूद थे। जारी-- -धनवीर
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की कमी अब काफी हद तक दूर हो गई है। दिल्ली की सामाजिक संस्था एन इनिशिएटिव टच योर सोल के सहयोग से विद्यालय में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. यशवंत सिंह नेगी ने बताया कि मई 2025 में संस्था की अध्यक्ष मधु चौधरी अपनी टीम के साथ जीआईसी कीर्तिनगर पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी, शौचालयों की खराब स्थिति और परिसर की सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। इस पर संस्था ने विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया था कि जल्द ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था ने अपने वादे को पूरा करते हुए विद्यालय में दो नए कक्षा कक्षों का निर्माण कराया। इसके अलावा छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग दो आधुनिक (हाईटेक) शौचालय बनाए गए हैं। विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार भी आकर्षक ढंग से तैयार किया गया है, साथ ही पूरे परिसर की फेंसिंग और चारदीवारी का निर्माण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मधु चौधरी, सचिव आशीष सहगल, पारुल अरोड़ा, नेहा लूथरा, जार्जिया पहल, नीरद कौशल और आरके टैक्ट विनोद मधवाल ने नव निर्मित परिसंपत्तियों का निरीक्षण कर विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य नेगी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से छात्रों को बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी पढ़ाई में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा क्षेत्र के अन्य कई विद्यालयों में भी सुविधाएं जुटाई गई हैं। इस मौके पर कमलेश जोशी, वीरविक्रम सिंह, प्रितम सिंह, रवींद्र रावत, संदीप मैठाणी, गजेंद्र पंवार, कुलदीप रौथाण, प्रकाश भंडारी, विश्वकर्मा, त्रिलोक भंडारी, अंजू ध्यानी, मंजू खत्री व संगीता आदि मौजूद थे। जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
