सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Residents halted the construction of a Sulabh toilet in a densely populated area

Pauri News: नगर वासियों ने घनी आबादी के बीच सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य रुकवाया

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 03 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Residents halted the construction of a Sulabh toilet in a densely populated area
विज्ञापन

Trending Videos
कार्यालय बंद होने पर अधिशासी अधिकारी को मोबाइल से भेजा ज्ञापन


देवप्रयाग। नगर पालिका द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में सुलभ शौचालय के पुनरुद्धार की कवायद शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। रविवार को नगर पालिका कार्यालय बंद होने पर आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी को मोबाइल पर ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से मोहल्लावासियों ने कहा कि वर्ष 2012 में इसी स्थान पर संचालित शौचालय को केवल इसलिए बंद कराया गया था ताकि आसपास के आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दुर्गंध और गंदगी से निजात मिल सके। अब दोबारा उसी समस्या को बस्ती के बीच पैदा करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से संगम तट पर शौचालय निर्माण की फाइल टेंडर होने के बावजूद धूल फांक रही है, जबकि वहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा को दरकिनार कर आबादी के बीच शौचालय बनाने की जिद समझ से परे है। इसी बीच भूमिधारक दीपक भट्ट ने स्पष्ट किया कि उक्त भूमि नगरपालिका के स्वामित्व में नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवादित भूमि पर अवैध रूप से सरकारी धन खर्च किया गया तो इसके लिए सीधे तौर पर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी उत्तरदायी होंगे। वही अधिशासी अधिकारी राहुल भंडारी का कहना है कि जनहित के विरुद्ध कोई कार्य नहीं होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायती पत्र को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और स्थानीय नागरिकों की सहमति के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष जनार्धन ध्यानी, अनिता कोटियाल, अनुज कोटियाल, धनेश, सोमनाथ भट्ट, राहुल पंचपुरी व अखिलेश कोटियाल शामिल थे। जारी--राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed