फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Artists Show Great Enthusiasm for 130th Production; Long Queues at Ramlila Auditions

Pauri News: 130वें मंचन के लिए उमड़ा कलाकारों का उत्साह, रामलीला ऑडिशन में लगी लंबी कतारें

Sun, 02 Aug 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 02 Aug 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Artists Show Great Enthusiasm for 130th Production; Long Queues at Ramlila Auditions
श्रीनगर। ऐतिहासिक आदर्श रामलीला के 130वें मंचन के लिए रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित ऑडिशन में कलाकारों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अभिनय, गायन, नृत्य और वाद्य यंत्रों के ऑडिशन के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और बच्चे पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण चयन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि इस बार उम्मीद से कहीं अधिक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया है। यदि सभी इच्छुक कलाकारों का चयन परीक्षण रविवार को पूरा नहीं हो पाया तो प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रखी जाएगी ताकि कोई भी प्रतिभागी अवसर से वंचित न रहे। ऑडिशन में विभिन्न पात्रों के अभिनय के साथ पार्श्व गायन व तबला, हारमोनियम, बांसुरी और ढोलक जैसे वाद्य यंत्रों के कलाकारों का भी परीक्षण किया गया। वहीं रामलीला के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों के नृत्य ऑडिशन भी लिए गए।समिति ने बताया कि चयनित कलाकारों की रिहर्सल जल्द शुरू होगी, जिससे इस वर्ष के मंचन को और अधिक भव्य बनाया जा सके। इस दौरान विरेंद्र रतूड़ी, विजयमोहन उनियाल, संजय गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, आशीष उनियाल, पंकज बड़ोनी, विजय रावल, दिनेश असवाल, भानेश असवाल सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed