Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Preparations begin for the 130th staging of the historic Adarsh Ramlila; artists are rehearsing
{"_id":"6a6f3f324d7b845e790f9b67","slug":"video-srinagar-preparations-begin-for-the-130th-staging-of-the-historic-adarsh-ramlila-artists-are-rehearsing-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: ऐतिहासिक आदर्श रामलीला के 130वें मंचन तैयारी शुरू, कलाकार कर रहे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: ऐतिहासिक आदर्श रामलीला के 130वें मंचन तैयारी शुरू, कलाकार कर रहे अभ्यास
ऐतिहासिक आदर्श रामलीला के 130वें मंचन के लिए रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित ऑडिशन में कलाकारों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अभिनय, गायन, नृत्य और वाद्य यंत्रों के ऑडिशन देने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और बच्चे मैदान पहुंच गए। अधिक भीड़ होने के कारण देर शाम तक चयन प्रक्रिया जारी रहेगी।रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष ऑडिशन में उम्मीद से कहीं अधिक प्रतिभागी पहुंचे हैं। कलाकारों का उत्साह देखकर समिति भी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यदि रविवार को सभी प्रतिभागियों का ऑडिशन पूरा नहीं हो पाता है तो चयन प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रखी जाएगी, ताकि किसी भी इच्छुक कलाकार को मौका मिलने से वंचित न रहना पड़े।ऑडिशन में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण सहित विभिन्न पात्रों के अभिनय के साथ ही पार्श्व गायन, तबला, हारमोनियम, बांसुरी, ढोलक समेत वाद्य यंत्रों के कलाकारों का भी परीक्षण किया गया। वहीं रामलीला के विभिन्न प्रसंगों में होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बच्चों के नृत्य ऑडिशन भी लिए गए।समिति ने बताया कि चयनित कलाकारों की रिहर्सल जल्द शुरू कर दी जाएगी, ताकि इस वर्ष 130वें मंचन को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जा सके। ऑडिशन के दौरान समिति के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।