{"_id":"6a6f3c7565a22d73600d2e33","slug":"video-srinagar-chief-medical-officer-conducts-surprise-inspection-of-sub-district-hospital-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
चारधाम यात्रा के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने रविवार को श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और आईसीयू का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, भोजन, पेयजल और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने समय पर भोजन मिलने और चिकित्सकीय सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस पर सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा को देखते हुए आईसीयू को पूरी तरह सक्रिय और हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। साथ ही अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।उपजिला चिकित्सालय के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रचित गर्ग ने सीएमओ को अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की तैनाती, मरीजों की संख्या तथा यात्रा सीजन को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।