{"_id":"6a6edfdf9c914f7bb60fb1b7","slug":"video-sharavasata-ma-jhaugdhaya-ma-mal-yavaka-ka-shava-hataya-ka-aashaka-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
यूपी के श्रावस्ती में शनिवार देर रात एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। उसकी बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर टूटी हुई मिली। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।
घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बेलहा राघव गांव की है। मृतक की पहचान संतराम के बेटे कप्तान शुक्ला (32) के रूप में हुई है। वह शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे कटरा स्थित इंडियन बैंक किसी काम से गए थे। लौटते समय रात 8:00 बजे पटना कोठार पर देखा गया था। इसके बाद रात 9:00 बजे वह गांव की गौशाला पर भी देखे गए।
वहां से काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 11:30 बजे गांव के पानी टंकी के पास वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक लगभग 300 मीटर दूर नहर की कैंची पर क्षतिग्रस्त मिली। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।