{"_id":"6a6edf3c5e651445c4044fc1","slug":"video-two-residential-units-for-home-guards-will-be-constructed-at-every-police-station-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होमगार्ड के लिए सभी थानों में बनेंगे दो-दो आवास, मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होमगार्ड के लिए सभी थानों में बनेंगे दो-दो आवास, मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि होमगार्ड के लिए सभी थानों में दो-दो आवास बनाए जाएंगे। होमगार्ड के दैनिक भत्ते और ट्रेनिंग भत्ते भी बढ़ाए गए हैं। अब होमगार्ड को नियमित ड्यूटी भी मिलने लगी हैं। राज्यमंत्री वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, बुनकर सेवा केंद्र मेरठ एवं दीनदयाल बुनकर केंद्र, गऊग्राम परखम के संयुक्त तत्वावधान में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 45 दिवसीय हथकरघा बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को गऊग्राम परखम के अशोक सिंघल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि भारत की हथकरघा हमारी सांस्कृतिक पहचान है। समर्थ योजना के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्य वक्ता अजीत महापात्रा ने कहा कि भारत के गांवों की समृद्धि पारंपरिक कुटीर उद्योगों से जुड़ी हुई है। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सेमवाल ने कहा कि हथकरघा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बुनकर प्रशिक्षण केंद्र के मंत्री नितिन बहल ने बताया कि शिविर में 30 महिलाओं को हथकरघा बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य प्रशिक्षक मोदा राम, सहायक प्रशिक्षक भभूता राम एवं महेंद्र प्रशिक्षण देंगे। सफल प्रतिभागियों को 30 हजार रुपये की लागत का करघा उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, राहुल गोयल, अर्पित महेश्वरी, उदित बंसल, शशिकांत, राम पाठक, किशन, अशोक, रामवीर फौजदार, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अजय वर्मा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।