फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Awaiting interview results for faculty recruitment.

Pauri News: फैकल्टी की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के परिणाम का इंतजार

Thu, 16 Jul 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 16 Jul 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Awaiting interview results for faculty recruitment.
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में रिक्त फैकल्टी के पदों पर नियुक्ति के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को साक्षात्कार के परिणाम का इंतजार है। विभाग में लंबे समय से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग में कुल 18 पदों में से एक मात्र एसोसिएट प्रोफेसर की तैनाती है। इस कारण विभाग के संचालन का दारोमदार एक एसोसिएट प्रोफेसर के साथ ही चार सीनियर रेजिडेंट व करीब 10 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों पर है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में फैकल्टी की कमी होने से एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। साथ ही मेडिसिन विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी विशेषज्ञ व अनुभवी डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना का कहना है कि पिछले दो माह में दो बार चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार हो चुके हैं। अब पिछले माह हुए साक्षात्कार के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है जल्द विभाग में फैकल्टी की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed