{"_id":"6a58de7f8b30e66236095446","slug":"teach-students-disaster-prevention-techniques-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-124423-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर
Thu, 16 Jul 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। एसएसबी की रैपिड रिस्पांस टीम ने केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भूकंप, बाढ़ एवं अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। आरआरटी टीम ने बताया कि आपदा आने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखें। उप-महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने कहा कि आपदा के समय सही जानकारी और पूर्व तैयारी से जनहानि और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सतर्कता की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित निकासी और त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी डाॅ. विकास कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंड अरुण बैला और प्रधानाचार्य कीर्ति सक्सेना आदि मौजूद थे। संवाद