फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Orders to streamline gas supply

Pauri News: गैस आपूर्ति सुचारु करने के आदेश

Thu, 16 Jul 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 16 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Orders to streamline gas supply
देवप्रयाग। हिंडोलाखाल क्षेत्र के मुसांणगांव, ल्वेठी सामान्य, ल्वेठी अनु बस्ती और ग्रामसभा जरोला की इंडियन गैस आपूर्ति की मांग आखिरकार 12 वर्ष बाद पूरी हो गई है। शासन-प्रशासन के स्तर से इन क्षेत्रों में सीधे गैस आपूर्ति सुचारु करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय से क्षेत्र के करीब 200 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अब तक इन दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए करीब 13 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर जामणीखाल आना-जाना पड़ता था। इससे न सिर्फ ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ पड़ता था बल्कि उनका पूरा दिन भी बरबाद होता था। इस मांग को लगातार उठाने और इसे मुकाम तक पहुंचाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण ने इसे क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed