सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ayush was selected for the national competition.

Pauri News: आयुष का पावरलिफ्टिंग में नेशनल के लिए हुआ चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 27 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Ayush was selected for the national competition.
विज्ञापन
पौड़ी। शहर के सेंट थाॅमस स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र आयुष भंडारी ने जिले का नाम रोशन किया है। आयुष ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग के तहत 120 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन देहरादून की ओर से बीते 22 फरवरी को ओपन वर्ग की पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें 14-18 आयुवर्ग के सब जूनियर वर्ग में आयुष भंडारी ने स्वर्ण जीता। चैंपियनशिप में शामिल होने वाले वह जिले के एकमात्र खिलाड़ी हैं। राज्य स्तरीय इस चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने 175 किग्रा स्क्वाट, 92.5 किग्रा बेंच प्रेस व 205 किग्रा भार के साथ डेडलिफ्ट उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बताया कि अब राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश में 15 से 20 मई में आयोजित होगी। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बताया कि बीते 8 फरवरी को सीएम चैंपियनशिप के तहत हुई राज्य स्तरीय पॉवरलिफ्टिंग के अंडर-19 आयुवर्ग में रजत पदक जीता था। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक फादर जीजो पालाथिंकल व प्रधानाचार्य सिस्टर सौमिनी ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि छात्र की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से वह नेशनल के लिए चयनित हुआ है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed